Chhindwara News: छिंदवाड़ा का सीएम हेल्पलाइन राज: अव्वल कैसे, हर बार?

छिंदवाड़ा का सीएम हेल्पलाइन राज: अव्वल कैसे, हर बार?


छिंदवाड़ा जिला मध्य प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है। यह सवाल अब कई लोगों के मन में उठ रहा है कि आखिर छिंदवाड़ा हर बार फर्स्ट रैंक कैसे हासिल कर लेता है? क्या यह वास्तव में पुलिस और प्रशासन की कार्यकुशलता का नतीजा है या इसके पीछे कोई और कारण है? लोग यह भी पूछ रहे हैं कि शिकायतें ज्यादातर ऐल वन स्तर पर ही क्यों निपटाई जाती हैं और ऐल टू या ऐल 3 तक क्यों नहीं पहुंचतीं?क्या वजन है हर बार पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग से छिंदवाड़ा ही आखिर क्यों नंबर वन रैंक पर आता है इसकी जांच होनी चाहिए। क्यों कि सीएम हेल्पलाइन मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। छिंदवाड़ा पुलिस की त्वरित कार्यप्रणाली और शिकायतों के समाधान की गति ने इसे बार-बार शीर्ष पर पहुंचाया है। लेकिन कुछ लोग इसे संदेह की नजर से देखते हैं। उनका कहना है कि अगर छिंदवाड़ा हमेशा लोगों की समस्याओं को सुनकर और उनका समाधान करके पहला स्थान पा रहा है, तो यह असंभव-सा लगता है कि हर बार ऐसा ही हो। क्या यह आंकड़ों की बाजीगरी है या वास्तव में जमीनी स्तर पर बेहतरीन काम हो रहा है?जानकारों का मानना है कि छिंदवाड़ा पुलिस और प्रशासन की सक्रियता इसके पीछे एक बड़ा कारण हो सकती है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शिकायत निवारण शिविर और त्वरित कार्रवाई इस सफलता का आधार हो सकते हैं? हालांकि पुलिस विभाग पर यह भी सवाल उठता है कि क्या सभी शिकायतें पूरी तरह से हल हो रही हैं या सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है!कई लोगों का कहना है कि शिकायतें L1 स्तर पर ही बंद कर दी जाती हैं, जिससे उच्च स्तर (L2 और L3) तक मामले पहुंचते ही नहीं।इस स्थिति को देखते हुए जागरूक जनता अब पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग कर रही है कि छिंदवाड़ा की इस लगातार शीर्ष रैंकिंग की पारदर्शी जांच की जाए। क्या यह वास्तव में पुलिस की मेहनत का परिणाम है या इसमें कोई खामी छिपी है?

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.