Betul breking:मुफ्त शराब नहीं दी तो शराब दुकान पर किया हमला चार घायल सेल्समैन गंभीर घायल
मुफ्त शराब नहीं दी तो शराब दुकान पर किया हमला चार सेल्समैन गंभीर घायल

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बैतूल बाजार थाना क्षेत्र की शराब दुकान पर बुधवार रात करीब 9 बजे अज्ञात बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की और सेल्समैनों पर पत्थरों से प्रहार किया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से दो की हालत नाजुक है। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
मुफ्त शराब मांगने पर शुरू हुआ विवाद
सेल्समैन बॉबी राजपूत के अनुसार, पांच बदमाश दुकान में घुसे और गाली-गलौज करते हुए मुफ्त शराब मांगी। इनकार करने पर उन्होंने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे सेल्समैनों को गंभीर चोटें आईं।

घायलों में धर्मवीर गुर्जर, संदीप गुर्जर, बॉबी राजपूत और एक अन्य संदीप गुर्जर शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमलावरों ने कैश काउंटर तोड़ा और सामान बिखेर दिया। लूटी गई राशि या शराब की मात्रा अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अंजना दुबे ने कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और सख्त कार्रवाई होगी।
