Betul News:कलेक्टर सूर्यवंशी ने जेईई में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह 

कलेक्टर सूर्यवंशी ने जेईई में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह 

जेईई की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी से भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बधाई दी। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हमारे जिले के बच्चों को देखकर गर्व होता है। प्रशासन की यह कोशिश है कि हर बच्चा समान अवसर पाए और उसकी प्रतिभा को सही दिशा मिले। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुशवाहा, सहायक संचालक श्री सुबोध शर्मा और बच्चों को निशुल्क कोचिंग क्लासेस दे रहे विशेषज्ञ शिक्षक उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा जिले में सतत निशुल्क जेईई कोचिंग क्लासेस चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर छात्र शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रथम चरण जनवरी एवं द्वितीय चरण अप्रैल में संपन्न परीक्षा के परिणाम को मिलाकर, अभी तक एकत्रित जानकारी अनुसार जिले से इन बच्चों में से 86 बच्चों को प्राप्त अंकों के आधार पर अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलना संभावित है। यही नहीं इनमें से 28 बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।जिले के ऐसे कई मेधावी छात्र, जो आर्थिक कारणों से बाहर जाकर महंगी कोचिंग नहीं ले सकते, उनके लिए सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्लेटफार्म तैयार किया गया है। इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर पा रहे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.