Betul News:ताक पर कानून: बिना कमर्शियल परमिट दौड़ रही गाड़ियां

वाहन मालिक कर रहे पेसेंजर की जान के साथ खिलावाड़ 

ताक पर कानून: बिना कमर्शियल परमिट दौड़ रही गाड़ियां

वाहन मालिक कर रहे पेसेंजर की जान के साथ खिलावाड़ 

बैतूल शहर में बिना कमर्शियल परमिट के सवारी गाड़ी, टैक्सी धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं. जिसमें परिवहन विभाग के लापरवाही के चलते कभी कार्रवाई होती नजर नहीं आती रही है. विभाग की उदासीनता के चलते वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं. शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है. सवारी वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर परिवहन विभाग शासन की आंखों में धूल झोंकता नजर आ रहा है.अनोखा सच न्यूज ने जब इस की पड़ताल की तो शहर में लगभग 300 से ज्यादा प्राइवेट गाड़ी बिना टेक्सी परमिट के चला रहे हैं वही कुछ ड्राइवर से  वाहनों को कमर्शियल नहीं कराए जाने के बारे में पूछा. उन्होंने बताया कि कमर्शियल कराए जाने पर उनके उपर टैक्स का बोझ बढ़ेगा चालकों का कहना है कि जिले में उतनी बुकिंग ही नहीं मिल पाती है, जितना टैक्स उन्हें गाड़ी को कमर्शियल कराने में लगेगा! लेकिन सवाल यह की बिना टैक्सी परमिट वाहन चलाने वाले गाड़ी मालिक भाडा तो पूरा लेते हैं. अगर कभी कोई दुर्घटना होती है तो गाड़ी में बैठी पैसेंजर का जिम्मेदार कौन क्यों कि टैक्सी परमिट नहीं होने की वजह से घायल हुए व्यक्तियों को जो सुविधा मिलनी चाहिए वह नहीं मिलती है! सबसे सवाल है कि बैतूल शहर के लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम के पास बिना टेक्सी परमिट गाड़ियो की बड़ी तादात में खड़ी रहती है। वैसे प्रशासन ने संज्ञान में लेकर उन वाहन मालिकों पर करवाई करनी चाहिए जो प्राइवेट गाड़ी को टेक्सी पर चलते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.