Betul News:शराब ठेकेदारों का रसूख इतना की महंगी शराब के साथ साथ खुले आम आहता भी चला रहा!

शराब ठेकेदारों का रसूख इतना की महंगी शराब के साथ साथ खुले आम आहता भी चला रहा!

oplus_0

बैतूल जिले में शराब ठेकेदारों का रसूख इस कदर हावी है कि न केवल महंगी शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है, बल्कि अवैध आहते भी धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं।  जब मध्य प्रदेश में अवैध आहातों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश हैं। फिर भी, बैतूल में शराब माफिया बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। सवाल उठता है कि आखिर शराब ठेकेदारों के पास ऐसी कौन सी ताकत है, जो प्रशासन को कार्रवाई करने से रोक रही है? वही गर बात करें जिले में शराब ठेकेदारों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायतें आम हैं। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने हाल ही में ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी थी कि शराब की बिक्री तय मूल्य पर ही हो, और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद, कई शराब दुकानों पर अधिक कीमत वसूली जा रही है। रेत लिस्ट तो लगाई गई है लेकिन महज एक दिखावा लोगों का कहना है कि जो शराब दुकान पर रेट लिस्ट लगाई गई है उसके लिए दूरबीन लेना पड़ेगा क्यों कि वैसे तो दिखाई नहीं दे रहा है कि किस शराब ब्रांड की क्या कीमत है!

oplus_0

 

सवाल उठता है कि प्रशासन के आदेशों का पालन क्यों नहीं हो रहा? क्या ठेकेदारों का रसूख इतना है कि वे नियमों को ताक पर रख सकते हैं? आखिर क्यों कोई इस खुलेआम हो रही लुट को रोकने के लिए नहीं बोल रहा। इतना ही नहीं राजेन्द वार्ड के पास आंगनवाड़ी केंद्र से अभी तक शराब दुकान नहीं हटाई गई जबकि जिले में 5 विधायक एक केंद्र मंत्री उसके बावजूद अभी तक इन सत्ता पक्ष के नेताओं ने क्यों नहीं कहा क्या सिर्फ इन नेताओं को अपनी राजनीति से मतलब है क्या इनको उन छोटे छोटे बच्चों का भविष्य नहीं दिख रहा आखिर क्यों शराब ठेकेदार की मनमानी के आगे इतने बेबस क्यों नजर आ रहे प्रशासन और राजनेता आखिर वजह क्या है। अगर शराब दुकान नही हट रही है तो उस आंगनवाड़ी केंद्र को ही हटा दिया जाए!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.