Betul News:सड़क पर नागिन डांस करते हैं बेपरवाह लोग, जाम में पब्लिक बेबस; यातायात व्यवस्था का बजा बैंड

सड़क पर नागिन डांस करते हैं बेपरवाह लोग, जाम में पब्लिक बेबस; यातायात व्यवस्था का बजा बैंड

नागिन… गिन…गिन…गिन…गिन… तो कहीं नगाड़ों और फिल्मी गानों पर झूमते, थिरकते बरातियों के चलते बीती रात यातायात व्यवस्था का बैंड बज गया बुधवार को रात चक्कर रोड दादा वादी के पास लगभग 8:40 बजे बराती डीजे की धुन पर इतने मशगूल थे कि उन्हें अन्य राहगीराें की परवाह नहीं थी। बरात से जाम ll लगभग 1 घंटे लगा रहा साथ ही बरात के पीछे रास्ता मिलने की आस में इंतजार कर रहे लोग डीजे की तेज आवाज से परेशान रहे। वहीं, थाने रोड से दादावाड़ी, वरद लॉन जाने के लिए बाराती कोतवली रोड पर नाचते गाते जा रही थी। बरात जब मदर मल्टीकेयर हॉस्पिटल, और देशमुख हॉस्पिटल के सामने पहुंची,तो सड़क पर जगह कम होने के कारण आने व जाने दोनों तरफ के वाहनों को कुछ देर तक जाम में रेंगना पड़ा।

इससे कुछ देर बाद वाहनों को रास्ता मिला। अस्पताल के सामने से गुजरते हुए बारात में डीजे की धुन काफी तेज रहती है। जिससे मदर मल्टीकेयर हॉस्पिटल में भर्ती गर्भवती महिलाओं व हाल ही में आपरेशन से हुए बच्चों को भी डीजे की आवाज ने परेशान करती है। आखिर कब तक प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा क्या हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है कि व्यवस्था बनाकर चले।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.