Betul News:प्रशासन की आँखों के सामने बाप बेटे की जोड़ी मचा रही धूम
चिचौली में फल-फूल रहा सट्टा कारोबार, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल
प्रशासन की आँखों के सामने बाप बेटे की जोड़ी मचा रही धूम
चिचौली में फल-फूल रहा सट्टा कारोबार, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल

बैतूल। जिले में सट्टा और जुए के खिलाफ उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के बावजूद चिचौली थाना क्षेत्र में सट्टा कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। चिचौली के मुख्य बाजार चौक और जयस्तंभ चौक जैसे सार्वजनिक स्थलों पर यह अवैध धंधा बिना किसी डर के चल रहा है, जिससे आम नागरिकों में असंतोष और नाराजगी देखने को मिल रही है।सूत्रों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर “निशु,”बाली, और रवि, नामक तीन युवकों की तिकड़ी इस सट्टा कारोबार को सक्रिय रूप से संचालित कर रही है। इनका नेटवर्क इतने संगठित तरीके से काम कर रहा है कि पुलिस को इसकी भनक होने के बावजूद भी कारवाई नहीं या हो सकता है चोरी छिपे चला रहा हो लेकिन अगर चोरी छिपे भी चला रहा है तो थाने से महज कुछ ही दूरी पर कैसे संभव है।अब देखना होगा कारवाई होगी या यही सट्टे का कारोबार चलता रहेगा!
