Betul News:मुल्ताई की ओर साहब की दिलचस्पी जनचर्चा!

जन चर्चा बैतूल से मुल्ताई तक मलाई की तलाश में साहब की बेचैनी!

मुल्ताई की ओर साहब की दिलचस्पी जनचर्चा!

जन चर्चा बैतूल से मुल्ताई तक मलाई की तलाश में साहब की बेचैनी!


बैतूल जिले के एक अनुविभाग के साहब इन दिनों बेताबी से मुल्ताई की ओर रुख करना चाह रहे हैं। साहब की यह अधीरता अब महज निजी इच्छा न रहकर प्रशासनिक गलियारों की गूंज बन चुकी है। कहा जा रहा है कि साहब जहाँ भी रहें, वहां कुर्सी से ज्यादा कुर्सी का रसूख ज़रूरी होता है और मुल्ताई की कुर्सी उन्हें वही स्वाद देने वाली मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो साहब ने बैतूल जिले में अपनी वर्तमान पोस्टिंग के लिए कुछ विशेष उपाय किए थे। यह तक चर्चा है कि साहब ने बाकायदा दक्षिणा चढ़ाकर तबादले की मन्नत मांगी थी, जो पूरी भी हो गई। बैतूल की मौजूदा तैनाती को लेकर साहब कुछ असंतुष्ट और असहज महसूस कर रहे हैं। दरअसल, प्रशासनिक दृष्टि से उनकी सीट को वह रसूख और संसाधन नहीं मिल पा रहे, जिसकी उम्मीद थी। अब साहब की निगाहें टिकी हैं मुल्ताई कहा जाता है कि सत्ता संपर्क और सिस्टम’ की त्रिमूर्ति मौजूद है। वहाँ की कुर्सी न केवल रसूखदार मानी जाती है, बल्कि क्षेत्र में राजनीतिक प्रभाव और ठेकेदारी की पहुँच भी कुछ ज्यादा ही घुली-मिली होती है। जन चर्चा यह तक है कि साहब मुल्ताई कराने के लिए भोपाल कूच कर चुके हैं! अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये साहब ही जाने हालांकि इस बात की जन चर्चा खूब जोरो पर चल रही है!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.