Betul News:पुलिस ने बलवा और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार फरार आरोपियों की तलाश जारी।
पुलिस ने बलवा और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार फरार आरोपियों की तलाश जारी।

बैतूल।घर में घुसकर महिलाओं समेत परिवार पर किया था हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल बैतूल जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और उनकी निडरता का अंदाजा एक वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला था जिसकी खबर अनोखा सच ने चलाई थी। वायरल वीडियो में एक दर्जन से अधिक नकाबपोश युवक एक घर में घुसकर परिवार पर बेरहमी से हमला करते नजर आ रहे थे। हमलावरों ने न केवल पुरुषों, बल्कि महिलाओ को भी नहीं बख्शा, हॉस पाइप से पिटाई की थी। खबर का असर हुआ और वही जिले के कप्तान ने एक बार फिर बता दिया कि शहर में अगर कोई भी कानून को हाथ में लेगा तो वह बच नहीं पाएगा वहीं अपराधियों के लिए पुलिस की सख्ती एक बार फिर देखने को मिली, जब कोतवाली पुलिस ने बलवा और मारपीट के एक संगीन मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में की गई।अगले दिन, 11 अगस्त 2025 को पीड़िता ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 815/25 पंजीबद्ध किया, जिसमें भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 296 (उपद्रव), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक बल प्रयोग), 333 (संपत्ति को नुकसान), 190 (गैरकानूनी जमावड़ा), 191(2) (बलवा) और 324(4) (हथियार से हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल धरपकड़ अभियान शुरू किया और 12 अगस्त 2025 को दो मुख्य आरोपियों—शैलेन्द्र पिता सुखराम पवार (उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम रोंढा) और पंकज पिता दिनेश पवार (उम्र 24 वर्ष, निवासी भडुस)—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस करवाई में थाना कोतवाली के निरीक्षक रविकांत डेहरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश सरयाम, प्रधान आरक्षक अजय भलावी (322), प्रधान आरक्षक शिव (369), आरक्षक रोहित नवरेती (01), आरक्षक नितिन चौहान (56), आरक्षक कुलदीप भाटे (149) और आरक्षक अनिल बेलवंशी (83) ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। वही फरार आरोपियों की तलाश जारी है
