Betul News:बारिश में नहीं भीगा तिरंगे का जज़्बा, लेकिन भीगते रहे मासूम जिम्मेदारों पर उठे सवाल
बारिश में नहीं भीगा तिरंगे का जज़्बा, लेकिन भीगते रहे मासूम जिम्मेदारों पर उठे सवाल

बैतूल।आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को जिले में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से लगभग एक किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।यात्रा के बीच हल्की बारिश होने लगी, लेकिन देशभक्ति का जज़्बा कम नहीं हुआ। छोटे-छोटे हाथों में लहराते तिरंगे सड़कों पर देशभक्ति का रंग बिखेरते रहे।मगर इसी उत्साह के बीच एक तस्वीर सवाल खड़े करती है मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी छत या छातों के नीचे सुरक्षित रहे, जबकि खुले आसमान के नीचे खड़े बच्चे पूरी तरह भीगते रहे।
