Betul News:जेल से निकला, सड़क पर रील आरोपी का प्रदर्शन प्रशासन के लिए खुली चुनौती?”
जेल परिसर में नेताओं जैसा पोज ठगी का जाल बुनने वाले शातिरों का नया तमाशा
जेल से निकला, सड़क पर रील आरोपी का प्रदर्शन प्रशासन के लिए खुली चुनौती?”
जेल परिसर में नेताओं जैसा पोज ठगी का जाल बुनने वाले शातिरों का नया तमाशा

बैतूल। ठगी के संगीन मामलों में गिरफ्तार आरोपी जब जेल परिसर से बाहर निकले तो मानो किसी चुनावी रैली से लौट रहे हों धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को गुरुवार को ज़मानत मिलने के बाद उसका जेल से बाहर आने का अंदाज़ चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी, जो किसी किसान की ज़मीन विवाद से जुड़े मामले में जेल गया था, रिहाई के तुरंत बाद अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल कर दी।रील में बैकग्राउंड म्यूज़िक और संवाद ऐसे हैं, जैसे सीधे प्रशासन को चुनौती दी जा रही हो। यही नहीं, आरोपी जेल से निकलते ही अपने गुर्गों के साथ सड़कों पर काफिला निकालता नज़र आया। पूरे शहर में घूमते इस काफिले और वीडियो ने स्थानीय लोगों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं पैदा की हैं—कुछ इसे ‘दबंगई का प्रदर्शन’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे ‘दहशत फैलाने की कोशिश’।लोगों के मन में सवाल है कि क्या यह महज़ दोस्तों के साथ घूमने का अंदाज़ था, या फिर प्रशासन को खुलेआम और कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का प्रयास किया गया है? वीडियो सोशल मीडिया डाल कर प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे रहा है।
कानून का मज़ाक उड़ाना अब नया फैशन!
जेल से छूटते ही कई अपराधी अपनी “गैंगस्टर” छवि लोगो के मन में डर बना रहे । इस लिए सोशल मीडिया पर हथियार, गुर्गों और फिल्मी डायलॉग वाली रीलें डालकर वे न केवल कानून को चुनौती देना चाहते हैं बल्कि रील बना कर समाज में इनका का मकसद डर बनाना है। यह खतरनाक चलन समाज में ग़लत संदेश फैला रहा है और युवाओं के मन में अपराध को ‘ग्लैमर’ और ‘स्टेटस’ के रूप में पेश कर रहा है।
