Betul News:थाने पर धरना, सड़क पर नारे… बैतूल में गरजी कांग्रेस, भाजपा बैकफुट पर,
थाने पर धरना, सड़क पर नारे बैतूल में गरजी कांग्रेस,भाजपा बैकफुट पर
उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! बैतूल में भाजपा–कांग्रेस आमने-सामने, थाने में कांग्रेसियों का धरना!

बैतूल।बचपन से सुनी जाने वाली कहावत “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” बैतूल में सोमवार को हकीकत बन गई। मामला तब गरमाया जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नगर आगमन पर कारगिल चौक पर लगाए गए कांग्रेस के झंडों को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि थाने तक जा पहुंचा और देर शाम तक धरना-प्रदर्शन का माहौल बन गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार निलय डागा के नगर आगमन पर कारगिल चौक पर कांग्रेसियों ने झंडे और स्वागत बैनर लगाए थे। इसी दौरान भाजपा के पूर्व पार्षद सतीश बड़ोनिया ने मौके पर पहुंचकर झंडे उखाड़े और कूड़े में फेंक दिए। इसके बाद कांग्रेसियों और भाजपा नेताओं के बीच विवाद बढ़ा।

भाजपा के पूर्व पार्षद ने कांग्रेसियों पर मारपीट और हंगामे का आरोप लगाते हुए विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया और पार्षद उमाशंकर दीवान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 115(2), 351(2), 3(5) तथा मध्यप्रदेश विरूपण निवारण अधिनियम 1994 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।मामले की हकीकत सामने आने के बाद तस्वीर बदल गई। जो वीडियो सामने आया उसमें भाजपा के पूर्व पार्षद को कांग्रेस के लगाए गए झंडे उखाड़कर कचरे में फेंकते हुए देखा गया। इस पर लोगों ने तंज कसते हुए कहा उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।कांग्रेसियों का आरोप है कि असली दोषी भाजपा नेता थे, लेकिन पुलिस ने दबाव में एकतरफा कार्रवाई की।एकतरफा कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम खत्म होते ही बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में कोतवाली थाने पहुंच गए।

थाने के गेट के सामने ही कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए और भाजपा नेता पर प्रकरण दर्ज करने की मांग करने लगे।निलय डागा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना विवेचना भाजपा नेताओं के दबाव में कांग्रेसियों पर केस दर्ज किया।असल में भाजपा के पूर्व पार्षद ने झंडे उखाड़े और गाली-गलौज भी की। जब तक दोषियों पर केस दर्ज नहीं होगा, वे धरने पर बैठे रहेंगे।कांग्रेसियों ने थाने के सामने भजन-कीर्तन कर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। 5 घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। कांग्रेसियों की साफ चेतावनी रही कि अगर भाजपा नेताओं पर कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
एक नजर में घटनाक्रम
सुबह – जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नगर आगमन की तैयारियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर झंडे और बैनर लगाए।
दोपहर – भाजपा के पूर्व पार्षद सतीश बड़ोनिया ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस के झंडे उखाड़े और कचरे में फेंक दिए, जिससे विवाद भड़क गया।
कुछ देर बाद – भाजपा नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शाम – पुलिस ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया और पार्षद उमाशंकर दीवान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
शाम 6 बजे के बाद – स्वागत कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता निलय डागा के नेतृत्व में कोतवाली थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
रात – कांग्रेसियों ने भजन-कीर्तन करते हुए विरोध जारी रखा और भाजपा नेता पर भी प्रकरण दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
