Betul News:आखिर क्यों बंद कराए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं के कैमरे आखिर वजह क्या

हेमंत वागद्रे को जिला अध्यक्ष बनाने की मांग, ओबीसी वर्ग भी उतरा सड़क पर

आखिर क्यों बंद कराए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं के कैमरे आखिर वजह क्या

हेमंत वागद्रे को जिला अध्यक्ष बनाने की मांग, ओबीसी वर्ग भी उतरा सड़क पर

बैतूल।कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर हेमंत वागद्रे को बनाया जाए मांग को लेकर बैतूल में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ओबीसी वर्ग के लोग भी सड़क पर उतर आए।यह नजारा उस समय देखने को मिला जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल से बाय रोड छिंदवाड़ा जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला बैतूल पहुंचा, बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और ओबीसी समाज के लोग मौके पर पहुँच गए। इस दौरान न तो गुलदस्ता भेंट किया गया और न ही फूल-माला पहनाई गई, बल्कि कार्यकर्ताओं और समाजजन ने सीधे-सीधे अपनी मांग को प्रदेशाध्यक्ष के सामने रखा।

वही वीडियो बना रहे कर्ताओं को जीतू पटवारी ने वीडियो बनाने से रोका जिसके चलते अब लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे कि आखिर वीडियो बनाने से क्यों रोका वही ओबीसी वर्ग का कहना था कि बैतूल जिले की राजनीति में हेमंत वागद्रे ही सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं और उन्हें ही जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.