Betul News:16 लाख में रफा-दफा की फुसफुसाहट! बैतूल थाने के अंदर सौदेबाज़ी की चर्चा
16 लाख में रफा-दफा की फुसफुसाहट! बैतूल थाने के अंदर सौदेबाज़ी की चर्चा

बैतूल शहर के चौक-चौराहों पर इन दिनों एक ही चर्चा गर्म है कि थाने के अंदर लाखों का सौदा तय हुआ? इस बात में कितनी सच्चाई है जिसने मागे ओ जानत है और जिसे मागे ओ जनता होगा जन चर्चा के आधार पर खबर लिख रहे हैं। सूत्र और स्थानीय लोगों की मानें तो जिले के मुख्य थाने में उस वक्त हलचल तेज़ हो गई जब “तीन नंबर वाले साहब” अंदर बैठे-बैठे किसी मामले को निपटाने की बातचीत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि 16 लाख रुपये में सौदा कर प्रकरण को रफा-दफा करने की बात चली थी। लेकिन रकम ज़्यादा होने के चलते सौदा वहीं अधर में लटक गया और अधिकारियों को बैकफुट पर जाना पड़ा।
चोरी के सोने से जुड़ा मामला
सूत्रों के मुताबिक, यह चर्चित मामला तीन करोड़ रुपये से अधिक कीमत के चोरी के सोने की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि इस हाईप्रोफाइल प्रकरण की भनक कुछ दलालों को भी लग गई थी। इसके बाद मध्यस्थों ने वरिष्ठ अधिकारियों के ज़रिए मामले को हल्का करने की कोशिश की।अगले ही दिन बुधवार को यह पूरा मामला अचानक 3 करोड़ से सिकुड़कर सिर्फ 55 ग्राम सोने तक सीमित कर दिया गया। यही नहीं, स्थानीय चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि कोठीबाज़ार क्षेत्र के कुछ दलालों ने मिलकर इस केस को जानबूझकर कमजोर कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा पहलू यह माना जा रहा है कि महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम भी बैतूल से खाली हाथ लौट गई
