Betul News:आसामाजिक तत्व द्वारा गुरुकृपा ढाबे पर की तोड़फोड़ ढाबे को किया आग के हवाले क्षेत्र में डर का माहौल

आसामाजिक तत्व द्वारा गुरुकृपा ढाबे पर की तोड़फोड़ ढाबे को किया आग के हवाले क्षेत्र में डर का माहौल

बैतूल शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा मारपीट करने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है शुक्रवार के दिन आधा सैकड़ा से भी ज्यादा लोगों द्वारा एसपी ऑफिस पहुंचकर शराब ठेकेदार एवं मारपीट कर रहे अपराधियों पर मामला पंजीयन करने के लिए और 307 एवं बलवा लगाने के यादव समाज ने बैतूल एसपी को ज्ञापन सोपा मामला यहीं शांत न होकर यादव समाज के कुछ लोगों द्वारा चिचोली के पास स्थित गुरुकृपा ढाबा पहुंच कर ढाबे में तोड़फोड़ एवं ढाबे को आग के हवाले कर दिया। जिस तरह की घटना जिले में हो रही जिससे ऐसा प्रतीत होता है बैतूल जिले में अपराधियों में कानून व्यवस्था का खौफ कितना बाकी बचा है। इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख कर लगाया जा सकता है, जिसमें 4 से 5 युवक किस तरह ढाबे में ढाबे में तोड़फोड़ आगजनी जैसी घटना को अंजाम दे रहे है चिचोली थाने के अंतर्गत आने वाले जीन दनोरा के पास स्थित एक ढाबे की बताई जा रही है। हाइवे फोरलेन के किनारे संचालित इस ढाबे के सामने कुछ दिन पहले बेरहमी से दो लोगो को शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा मारपीट की गई थीं जिस का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उस विडियो को जिसने भी देखा वही दहशत में आ गया। लेकिन  जिस तरह से आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है उससे यह तो साफ नजर आ रहा है कि अपराधियों में ना ही पुलिस का कोई खौफ है। ना ही जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बची हुई है। समझा जा सकता है कि जिसने भी यह वीडियो देखा होगा उसकी मन: स्थिति क्या होगी। दहशत से सराबोर इस घटना ने पुलिस की छवि पर भी बट्टा लगाने का काम किया है। 

शराब बेचने को लेकर बताया जा रहा विवाद

 

इस पूरी घटना को लेकर नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी ढाबा संचालक पर अपनी शराब बेचे जाने का दबाव बना रहे थे। इससे लगातार इनकार करने के बाद दो लोगों को बेदम होने तक पीटा गया। वीडियो में स्पस्ट देखा जा सकता है कि आरोपीयों के सिर पर खून सवार था। एक व्यक्ति को चार चार लोग मिलकर पीट रहे थे। इससे उनकी जान भी जा सकती थी। जानकारी मिली है कि घटना में बुरी तरह घायल हो चुके रविकांत और उमाकांत को नागपुर रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

पुलिस ने बना दिया काउंटर केस

दिल को दहला देने वाली इस घटना में पुलिस का शर्मनाक और ढुलमुल रवैया भी देखने को मिला है। चिचोली टीआई गोपाल घोंसले ने यह घटना 27 या फिर 29 दिसम्बर का होना बताया है। यानी कि पुलिस के मुताबिक इस घटना को घटित 9 या 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मामले को इतने दिनों तक लटकाया जाता रहा है। टीआई का कहना है कि घटना में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि वीडियो में एक पक्ष मारपीट पर उतारू है तो दूसरा पक्ष अपना बचाव तक नहीं कर पा रहा बावजूद इसके पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है। टी आई का कहना है कि फरियादी उमाकांत और रवि कांत की शिकायत पर आरोपी ब्रजेश, विक्की कहार, धीरज और एक अन्य के खिलाफ धारा 323,324,294,506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है, लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस कि छवि को जरूर अपराधियों ने चुनौती दे दी

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.