Betul News:नेता जी बने गेटमैन राजनीति ने ऐसा मोड़ भी दिखाया!
नेता जी बने गेटमैन राजनीति ने ऐसा मोड़ भी दिखाया!

बैतूल। कहते हैं राजनीति में रास्ते कई होते हैं कोई कुर्सी तक पहुँचता है, कोई गाड़ी तक।इन दिनों शहर में चर्चा है एक ऐसे नेता की, जो कांग्रेस से भाजपा में तो पहुँच गए, पर किस्मत उन्हें कुर्सी नहीं, गाड़ी का गेट थमा गई।शहर की गलियों और चौराहों पर इन दिनों एक ही चर्चा गर्म है नेता जी जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे, अब सिर्फ गाड़ी का गेट खोलते नजर आते हैं!बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के वक्त नेता जी ने यह सोचकर पार्टी बदली थी कि अब “ऊँचे पद” पर बैठने का मौका मिलेगा। लेकिन राजनीति के इस सफर में उन्हें जो मिला, वह था बस बड़े नेताओं की गाड़ी के गेट खोलने का मौका। जनचर्चा में यह भी कहा जा रहा है कि जब नेता जी कांग्रेस में थे, तब उनके आगे-पीछे समर्थकों की लंबी कतार रहती थी। मगर भाजपा में शामिल होने के बाद हालात ऐसे बदले कि अब वे अक्सर अकेले दिखते हैं।लोगों का कहना है नेता जी ने कुर्सी के सपने देखे थे, लेकिन अब सिर्फ दरवाजे खोल रहे हैं!कभी काफ़िले में भीड़ रहती थी, अब तस्वीरों में सन्नाटा है।कहने वाले कहते हैं राजनीति में पद बदलता है, पहचान नहींलेकिन यहाँ तो पहचान से ज़्यादा पोस्ट बदल गई कांग्रेस के नेता से भाजपा के गेटमैन तक!
