Betul News:दिल्ली से गिरफ्तार हुआ नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, सारणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली से गिरफ्तार हुआ नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, सारणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बैतूल। जिले की सारणी पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर बालिका को सुरक्षित बरामद किया है। मामला क्या है?

8 अप्रैल 2026 को थाना सारणी में एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग भतीजी को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तेज कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विरेन्द्र जैन के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच को आगे बढ़ाया।

दिल्ली से बालिका सुरक्षित, आरोपी गिरफ्तार

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया। बालिका के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं।आरोपी को 18 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित सैनी (21 वर्ष) है, जो मूलतः उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले का निवासी है और वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर में रह रहा था।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, एएसआई अनिल मोर्य और आरक्षक दल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.