Betul News:सजने गई महिला के गहनों पर हाथ साफ, पार्लर पर उठे सवाल!

सजने गई महिला के गहनों पर हाथ साफ, पार्लर पर उठे सवाल!

बैतूल।जिले के चक्कर रोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पार्लर जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार एक महिला तैयार होने के लिए चक्कर रोड स्थित गैलक्सी नामक पार्लर में गई थी। पार्लर संचालक ने महिला से कहा कि वह पहनी हुई ज्वेलरी उतार दे, जिसके बाद महिला ने अपने सभी गहने उतारकर सुरक्षित समझकर रख दिए।महिला करीब 2 से 3 घंटे तक पार्लर में रही। जब वह तैयार होकर वापस अपने गहने पहनने लगी, तो उसके होश उड़ गए। उतारी गई ज्वेलरी में से महिला का मंगलसूत्र गायब था। काफी तलाश के बाद भी जब मंगलसूत्र नहीं मिला, तो महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई।शहर में बड़े-बड़े पार्लर खुलने के बावजूद ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही क्यों बरती जा रही है। क्या पार्लर संचालकों की जिम्मेदारी नहीं बनती कि वे ग्राहकों के कीमती सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें?

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.