Police News:बैतूल जिले में पुलिस महकमे की बड़ी सर्जरी, जल्द जारी होगी थाना प्रभारी तबादला सूची
बैतूल जिले में पुलिस महकमे की बड़ी सर्जरी, जल्द जारी होगी थाना प्रभारी तबादला सूची
बैतूल जिले में पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) से बहुत जल्द थाना प्रभारियों की तबादला सूची जारी होने वाली है।सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) से बहुत जल्द थाना प्रभारियों की तबादला सूची जारी की जा सकती है। इस प्रक्रिया में बैतूल जिला खास प्राथमिकता में बताया जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले को पांच नए थाना प्रभारी मिलने की संभावना है। जिन अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं, उनमें अपाला, इमलेंड पटेल, संतोष पंद्रे, आदित्य सैन और विकास पटेल शामिल बताए जा रहे हैं।मुख्यालय स्तर पर जो नाम सूची में शामिल हैं उस पर मंथन लगभग पूरा माना जा रहा है।वहीं दूसरी ओर, जिले से भी पांच थाना प्रभारियों के स्थानांतरण की संभावना जताई जा रही है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देकर कार्यक्षमता बढ़ाने और पुलिसिंग में ताजगी लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।पुलिस मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि ये तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यप्रदर्शन के आधार पर किए जा रहे हैं। सूची जारी होते ही कई थानों में नए प्रभारी पदभार संभालेंगे, जिससे कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आम जनता से संवाद और सेवा व्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।अब जिले की निगाहें पीएचक्यू से आने वाली आधिकारिक सूची पर टिकी हैं। सूची सामने आते ही बैतूल पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और नई दिशा देखने को मिल सकती है।
