Crime News:नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट 


बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। नशे की लत में डूबे एक युवक ने पैसे नहीं मिलने पर अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटे ने अपनी मां से नशा करने के लिए पैसे मांगे थे। जब मां ने पैसे देने से इंकार किया, तो आरोपी आपा खो बैठा और गुस्से में आकर उसने अपनी मां पर हमला कर दिया। इस हमले में मां की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर आमला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर सीएचसी आमला में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हेमरेजिक शॉक पाया गया। मर्ग जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपांशु गुजरे के विरुद्ध थाना आमला में अपराध क्रमांक 121/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी आमला श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपांशु गुजरे को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब का आदी है तथा एक वर्ष तक भोपाल के नशा मुक्ति केंद्र में रहा था। एक माह पूर्व आमला लौटने के बाद वह अपनी माँ से शराब के लिए पैसे मांगता था। पैसे देने से मना करने पर उसने लोहे के पाइप एवं चप्पल से मारपीट कर अपनी माँ की हत्या कर दी तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से खून को पानी से साफ कर दिया और अंतिम संस्कार करने ले जा रहा था।पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, चप्पल, मृतिका के कपड़े एवं चादर जप्त किए गए हैं। प्रकरण में धारा 238 बीएनएस का इजाफा किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसने मामले को छुपाने के लिए जल्दबाजी में मां के अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी थी, ताकि किसी को शक न हो।हालांकि, पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।निरीक्षक रविकांत डेहरिया,उप निरीक्षक बलराम यादव,प्र.आर. 210 विकास वर्मा,प्र.आर. 555 संतोष मालवीय,आर. 395 नागेंद्र सिंह, आर. 541 आदेश कवरेती,आर. 641 पलक सोलंकी,सै. 126 गणेश डेंगे,सै. 221 शोभाराम पुंडे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.