Betul News:14 लाख में सिर्फ प्लींथ! कुनखेड़ी पंचायत में सचिव यवले का घोटाले का गणित अधिकारी भी नहीं पकड़ पा रहे?
14 लाख में सिर्फ प्लींथ! कुनखेड़ी पंचायत में सचिव यवले का घोटाले का गणित अधिकारी भी नहीं पकड़ पा रहे?

बैतूल। जैसे कि पिछले अंक में पाठकों से कहा गया था कि सचिव यवले के कारनामे उजागर करते रहेंगे और हमारे पाठकों ने जो हम पर विश्वास करते है आज फिर लेकर आए ये कुनखेड़ी पंचायत का घोटाला जहां ग्राउंड लेवल बराबर करने के लिए ही 14 लाख निकाल लिए इतना ही नहीं सचिव यवले तो बातों से इतने विकास के दावे कर रहे थे जैसे इनके रहते पंचायत स्वर्ग बन गई होगी, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट नजर आती है। भीमपुर विकासखंड की कुनखेड़ी पंचायत से सामने आया ताजा मामला इसी विडंबना को उजागर करता है, जहां विकास के नाम पर वित्तीय अनियमितताओं की कहानी सामने आ रही है ग्रामीणों के मुताबिक, पंचायत में एक स्कूल निर्माण कार्य के लिए लाखों रुपये खर्च दिखाए गए हैं, लेकिन मौके पर स्थिति कुछ और ही बयान करती है। बताया जा रहा है कि करीब 14 लाख रुपये खर्च कर केवल प्लींथ यानी नींव का निर्माण किया गया है। हैरानी की बात यह है कि जिस राशि में एक पूरा पक्का भवन तैयार हो सकता था, उस रकम में यहां केवल जमीन समतल कर अधूरा ढांचा खड़ा किया गया है।इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल खर्च के आंकड़ों को लेकर खड़ा हो रहा है। जानकारी के अनुसार, इस निर्माण कार्य के लिए लगभग 9 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन खर्च का आंकड़ा बढ़कर 14 लाख रुपये तक पहुंच गया। यानी स्वीकृति से अधिक खर्च, लेकिन काम उसके अनुरूप नजर नहीं आता। यह अंतर ही पूरे मामले को संदेह के घेरे में खड़ा करता है।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा गया और न ही पारदर्शिता का।

तस्वीरें और मौके की स्थिति खुद इस बात की गवाही दे रही हैं कि विकास के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई है, जबकि कागजों में मोटी रकम खर्च दिखा दी गई।इस मामले ने पंचायत स्तर पर हो रहे कार्यों की निगरानी और जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते इस तरह के मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो विकास के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग की यह प्रवृत्ति और बढ़ सकती है। सचिव यवले वह व्यक्ति है जो 14 लाख में सिर्फ प्लींथ ही बना पाते हैं और राशि पूरी निकाल सकते हैं इस लिए तो कहा जा रहा है कि कुनखेड़ी पंचायत में सचिव यवले का घोटाले का गणित अधिकारी भी नहीं पकड़ पा रहे?
अनोखा सच न्यूज पोर्टल पर सचिव यवले के और कारनामे अगले अंक में पड़े
