The Narmada Story:द नर्मदा स्टोरी’ का एंथम रिलीज, महिला शक्ति और खाकी के जज्बे को किया सलाम
द नर्मदा स्टोरी’ का एंथम रिलीज, महिला शक्ति और खाकी के जज्बे को किया सलाम

भोपाल। बहुप्रतीक्षित फिल्म द नर्मदा स्टोरी का एंथम ट्रैक जारी कर दिया गया है। रिलीज होते ही यह गीत सोशल मीडिया और फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एंथम में महिला सशक्तिकरण, देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और न्याय के लिए संघर्ष जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की मुख्य कलाकार सिमाला प्रसाद जो रीयल लाइफ़ में में तो अपराधियों के लिए काल है तो वही रील लाईफ में भी दमदार ट्रैक में एक साहसी और दृढ़ निश्चयी महिला अधिकारी के रूप में नजर आती हैं। विभिन्न दृश्यों में उनका किरदार अपराध और अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा दिखाई देता है, जो महिला पुलिसकर्मियों के साहस और समर्पण को दर्शाता है। एंथम में बच्चों, सुरक्षाकर्मियों और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए सेवा, सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश देने का प्रयास किया गया है। वहीं सामाजिक मुद्दों और महिलाओं से जुड़े विषयों को भी प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया है, जिससे गीत को भावनात्मक और प्रेरणादायक स्वरूप मिला है। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजली पाटिल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। उनके किरदार को सामाजिक सरोकारों से जुड़ी एक मजबूत महिला के रूप में दिखाया गया है, जो अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करती है।गीत के बोल और दृश्य वीरता, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना को उभारते हैं। एंथम का समापन भी एक सशक्त संदेश के साथ होता है, जो न्याय और बदलाव की उम्मीद को दर्शाता है। फिल्म के इस ट्रैक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है और अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं।
