Betul News:कल तक आतंक का पोस्टर बॉय, आज गले मिलने की होड़! बैतूल बाजार में बदलते किरदारों पर उठे सवाल
कल तक आतंक का पोस्टर बॉय, आज गले मिलने की होड़! बैतूल बाजार में बदलते किरदारों पर उठे सवाल

बैतूल। बैतूल बाजार में इन दिनों एक दिलचस्प चर्चा लोगों की जुबान पर है। चर्चा किसी अपराध, चुनाव या सरकारी फैसले की नहीं, बल्कि उन चेहरों की है जो सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति को खलनायक साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे, लेकिन आज उसी व्यक्ति के साथ बैठकों और मुस्कुराहटों में नजर आ रहे हैं।कहा जा रहा है कि कल सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्टों की बाढ़ आई हुई थी जिनमें एक समाज के व्यक्तिओ को लेकर गंभीर आरोपों जैसे माहौल का निर्माण किया जा रहा था। पोस्ट पढ़ने वाला आम व्यक्ति यही समझे कि मानो समाज की सारी समस्याओं की जड़ वही हो। टिप्पणियों और बयानों का स्तर भी ऐसा था कि व्यक्ति की छवि को पूरी तरह धूमिल करने की कोशिश दिखाई दे रही थी।लेकिन समय का पहिया घूमते ही तस्वीर भी बदल गई। जिन विशेष समुदाय के लोगों को आतंकवादी बोलकर उंगलियां सोशल मीडिया पर आरोपों की बरसात कर रही थीं, वही अब आमने-सामने सौहार्द और मित्रता का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। यह बदलाव इतना तेज रहा कि बाजार में लोग इसे “यू-टर्न राजनीति” का नया अध्याय बता रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप सही थे तो फिर अचानक यह आत्मीयता क्यों? और यदि आज साथ बैठना उचित है तो कल सार्वजनिक मंचों पर किसी की छवि खराब करने की जरूरत क्या थी? वही अगर बात करे तो यही लोग पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी प्रश्न उठा रहा है थे इतना ही नहीं बाहर से आए लोगों के साथ भी झगड़ा किया जाता है ये कोई पहला मामला नहीं है उस संस्था का कई मामले अभी सामने आने वाले हैं।
जनता पूछ रही है असली चेहरा कौन सा है?
आम लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर भरोसा किस पर किया जाए? उन पोस्टों पर, जिनमें किसी को समाज के लिए खतरा बताया गया था, या फिर उन तस्वीरों और मुलाकातों पर, जिनमें वही लोग उसके साथ मित्रवत दिखाई दे रहे हैं? बैतूल बाजार की गलियों में फिलहाल एक ही तंज सुनाई दे रहा है सोशल मीडिया पर आतंकवादी सामने पड़ते ही प्यार!
अनोखा सच सच दिखाना हमारी पहचान
