Betul News:पर्यावरण संरक्षण का संदेश: आरोग्य भारती ने जिला अस्पताल में किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण का संदेश आरोग्य भारती ने जिला अस्पताल में किया पौधरोपण

बैतूल। पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत आरोग्य भारती, बैतूल द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा।इस अवसर पर आरोग्य भारती की टीम एवं जिला अस्पताल के चिकित्सा स्टाफ ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना आवश्यक है।कार्यक्रम में आरोग्य भारती से प्रकाश भारद्वाज, अनिल दुबे, नीलम दुबे, रामराव डोंगरे, मनीष धोटे, सुरेश सोनी, गिरीश खंडेलवाल, डॉ. रानू वर्मा, डॉ. पद्माकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही जिला अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।आरोग्य भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.