Betul News:खरीफ 2026: फसल बीमा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

खरीफ 2026: फसल बीमा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

बैतूल।  जिले में खरीफ मौसम- 2026 में फसलों का फसल बीमा 1 जुलाई से प्रारंभ है। उप संचालक कृषि श्री आरके रजक ने बताया कि मौसम की विपरीत परिस्थिति के चलते सभी किसान अपनी फसल का बीमा करवाएं और ऋणी किसान बैंक में जाके बुआई प्रमाण पत्र के माध्यम से अपनी सही फसल का बीमा कराएं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम 2026 में अधिसूचित फसलों के लिए कृषक द्वारा देय प्रीमियम राशि सोयाबीन के लिए 850 रुपए, मक्का 722 रुपए, धान सिंचित के लिए 838 रुपए,धान असिंचित 660 रुपए तथा अरहर के लिए 740 रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई हैं। फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा के इच्छुक अऋणी किसान भाई अपनी निकटतम बैंक शाखा/सहकारी समिति/अधिकृत चैनल एवं जन सेवा केंद्र सीएससी एवं कृषक स्वयं भी राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov-in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर योजना से जुड सकते हैं। अऋणी कृषकों को फसल बीमा करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज-बैंक पासबुक, फसल बुवाई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बही एवं बटाईदार किसान या किराए पर ली गई भूमि के लिए मलिक द्वारा शपथ पत्र दिया जाना अनिवार्य है। उन्होंने जिले के किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.