Betul News:जय श्री राम के नारों से गूंजा बैतूल स्थित हनुमान मंदिर से निकली भगवान राम की भव्य शोभायात्रा, लल्ली चौक पर हुआ समापन

जय श्री राम के नारों से गूंजा बैतूल स्थित हनुमान मंदिर से निकली भगवान राम की भव्य शोभायात्रा, लल्ली चौक पर हुआ समापन

बैतूल। भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में बने भव्य मंदिर की 22 को प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। कई सौ वर्षों की प्रतिक्षा के बाद बने भगवान राम की मंदिर तथा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारत देश में जश्र का माहौल है। बैतूल जिले में एक दिन पूर्व कई शोभा यात्रा निकाली गयी। जिला मुख्यालय कोठी बाजार के हनुमान मंदिर कोतवाली थाने के पास स्थित मन्दिर से विशाल शोभा यात्रा रविवार को शाम को लगभग 6 बजे निकाली गयी। जिसमें रामभक्तों ने जमकर जय श्री राम के नारे लगाये जिससे बैतूल जिला मुख्यालय जय श्री राम के नारों से गुजायमान हो गया और पूरा बैतूल शहर भगवा झंडो से सज गया। शोभा यात्र हनुमान मंदिर पर पूजन के पश्चात शहर का भ्रमण किया जा रहा है भगवान श्री राम के गानों पर झूमते हुए श्री राम भक्तों की यात्रा को देखकर हर कोई भक्ति रस में झूम उठा। हजारों की संख्या में शामिल रामभक्तों ने रामधुन पर नाचते गाते हुये समूचे माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भाजपा नेता के साथ साथ कार्यकर्ता सहित सभी पार्टियों के बड़े से लेकर नीचले स्तर तक के नेता शामिल रहे वहीं बड़ी संख्य में आम लोगों ने भी शोभा यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री राम का जयकार किया। 

शोभा यात्रा के संचालन के दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था देखी गयी। जगह-जगह बैरिकेटिंग लगाकर मार्गों को डायवर्ट किया गया तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती देखी गयी।

शोभा यात्रा में भगवान श्री राम की भव्य झांकियां सम्मिलित रहीं जिसमें भगवान श्री राम तथा माता सीता व लक्ष्मण जी की भव्य झांकी देखी गयी वहीं भगवान श्री हनुमान जी की भी झांकी शोभ यात्रा की शोभा बढ़ाती रही। भक्ति रस में डूबे रामभक्तों ने जय श्री राम के नारों तथा श्रीराम के भक्तिगीतों की धूनों पर जमकर नृत्य किया और समूचे बैतूल जिले के माहौल को भक्तिमय बना दिया। हनुमान मंदिर समिति के द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया आज विशाल शोभा यात्रा और 22 तारीख को हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भण्डारे का किया गया आयो

जन !

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.