Betul News:राम मय हुआ बैतूल रामलाला का जगह जगह हुआ स्वागत
राम मय हुआ बैतूल राम लाला का जगह जगह हुआ स्वागत

बैतूल। रामलाल की अयोध्या में हुई प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही बैतूल में उत्सव का माहौल देखने को मिला यहां सुबह से जगह-जगह भंडारे शोभा यात्रा आरती आतिशबाजी पूजन कार्यक्रम और मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है अयोध्या के मुख्य मार्ग कार्यक्रम का बैतूल शहर में एक दर्जन से ज्यादा स्थान पर लाइव प्रसारण भी किया भगवान राम से जुड़ी आस्था का सागर आज हर जगह नजर आया शहर के कोठी बाजार से गंज जिला के तक शोभायात्रा निकल लिए इसी दौरान शहर के मंदिरों में भगवान राम की पूजा अर्चना और आरती की गई भक्तों अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होते ही जमकर आतिशबाजी की इस दौरान गंज इलाके के हनुमान नगर गर्ग कॉलोनी के हनुमान मंदिर मैं अलग ही उत्साह देखने को जहां पर राम भगवान एवं माता सीता के रूप में छोटे-छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे जिसने भी देखा छोटे-छोटे बच्चों को देखकर लोगों की आंखें भर आई मानो ऐसा लग रहा था कि साक्ष साक्षी प्रभु श्री राम सीता माता के साथ अपनी वानर सेवा के साथ हनुमान नगर के घर कॉलोनी हनुमान मंदिर में प्रकट हो गए राममय हुआ पूरा बैतूल जिला विभिन्न मंदिरों सहित चौक चौराहा पर भी किए गए लाइव प्रसारण और श्री राम भक्तों ने न सिर्फ देखा बल्कि जय जय श्री राम के गगन भेजी उदोष भी किया समूचा जिला सोमवार को श्रीराम में हो गया था मंदिर में जहां-जहां भजन कीर्तन सुंदरकांड पाठ अखंड रामायण पाठ कर आरती की किसके पक्ष प्रसादी का वितरण किया गया
हनुमान नगर गर्ग कॉलोनी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा
बैतूल। श्री हनुमान नगर गर्ग कॉलोनी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन श्रीधाम वृंदावन से शिक्षा प्राप्त कथा वाचक पं.गोविंद महाराज ने बताया कि हम सनातनियों का यह परम सौभाग्य है कि हमारा वर्षों का सपना साकार हो रहा है। श्री राम लाल अयोध्या की पावन नगरी में विराजमान हो रहे हैं। इसी के उपलक्ष में एवं आयोजक रायपूरे परिवार के चिरंजीवी, पवन रायपूरे के सुपुत्र शिवांग रायपुर के प्रथम जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। कथा के अंतर्गत महाराज श्री ने सभी भक्तों से आग्रह किया कि 22 जनवरी को सभी श्रद्धालु अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाए। प्रभु श्री राम के विराजमान होने के निमित्त दीपक अवश्य जलाएं, अपने घरों को बंदनवारो से सुसज्जित करें, भगवा ध्वज अवश्य लगाएं, आतिशबाजी करें। धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों की स्वच्छता करें, पौधारोपण कर इस दिन को अनादि काल के लिए यादगार बनाएं। कथा श्रवण करने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उपस्थित हो रहा है। आयोजक परिवार ने बताया कि 24 जनवरी को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन किया जाएगा। कथा श्रवण करने आ रहे समस्त श्रद्धालुओं का आयोजन परिवार के कैलाश रायपूरे, श्रवण रायपूरे, संतोष रायपूरे, अमर रायपूरे, पवन रायपूरे, अंकित रायपूरे ने आभार व्यक्त किया।
