Betul News:शराब के नशे मे डॉक्टर ने पहले मारी टक्कर फिर की गाली गलौज शाहपुर थाने हुईं शिकायत
शराब के नशे मे डॉक्टर ने पहले मारी टक्कर फिर की गाली गलौज शाहपुर थाने हुईं शिकायत

बैतूल मुझे दुनिया वालो शराबी न समझो मैं पीता नहीं हूँ पिलाई गई है जहाँ बे-ख़ुदी में क़दम लड़खड़ाए वही राह मुझ को दिखाई गई है नशे में हूँ लेकिन मुझे ये ख़बर हैं कि इस ज़िंदगी में सभी पी रहे है किसी को मिले हैं छलकते पियाले किसी को नज़र से पिलाई गई है किसी को नशा है जहाँ में ख़ुशी का किसी को नशा है ग़म-ए-ज़िंदगी का कोई पी रहा है लहू आदमी का हर इक दिल में मस्ती रचाई गई है मुझे दुनिया वालो शराबी न समझो मैं पीता नहीं हूँ पिलाई गई यह गीत शाहपुर के और डॉक्टर पर सटीक बैठ रहा है जहा शाहपुर क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल के डॉक्टर द्वारा पहले तो ढाबे पर जमकर शराब पी उसके बाद वहां से निकलते ही रास्ते में किसी गाड़ी को टक्कर मारते हुए अपना आपा इतना खो दिया कि उसने गाड़ी वाले से बदतमीजी करना शुरू कर दी इतना ही नहीं कार में बैठी महिला को भी गाली गलौज की गई आखिर में जब इसकी सूचना शाहपुर पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस एवम पत्रकार पहुंचे तो वहां भी डॉक्टर साहब का रमैया चेंज नहीं हुआ पत्रकारों पर ही आरोप लगाने लग गए कि यह सब पत्रकार मेरे से पचास हजार रूपए हर महीने लेते हैं पत्रकारों के साथ ही बदतमीजी करने लगे हाला की बाद में डॉक्टर को शाहपुर थाने ले जाया गया और वहां से फिर सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर ले जाकर एमएलसी कराई गई जिसमें बीएमओ द्वारा बताया गया कि डॉक्टर इतनी शराब पिए हुआ था कि उसे ठीक तरह से चलना भी नहीं बन रहा था और ना ही वह सही तरह से बात कर पा रहा था।
देर रात 1:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ डॉ रवि कदम का स्वास्थ्य प्रशिक्षण
शाहपुर: मुख्यालय पर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर रवि कदम के द्वारा नगर के पत्रकारो से बदसलूकी का मामला सामने आया है । जिसके बाद पत्रकारो द्वारा शाहपुर थाने में पहुंचकर लाइफ केयर अस्पताल के संचालक डॉ रवि कदम के खिलाफ़ एक शिकायती आवेदन थाने में दिया गया। आवेदनकर्ता पत्रकारो ने बताया कि वह स्थानीय पत्रकार है देर रात नगर के पतोवापुरा में भारी भीड़ देखी गई, जहा में दो पक्षों के बीच में विवाद चल रहा था । कवरेज करने के उद्देश्य से मोबाइल निकाला कर कवरेज किया जा रहा था इस समय विवाद कर रहे डॉ रवि कदम के द्वारा पत्रकारों को वीडियो बनाने से रोका गया तथा गाली गलौज की गई। डॉ रवि कम अत्यधिक शराब के नशे में थे । तत्काल वहां मौके पर पुलिस पहुंची और डॉक्टर रवि कदम और और पत्रकारों को पुलिस थाने में लेकर आई जहां पर डॉक्टर रवि कम द्वारा लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के सामने यह कहा गया कि मेरे द्वारा 50000 प्रति माह इन पत्रकारो को दिए गए हैं। पुलिस के द्वारा आवेदन एवं एक अन्य आवेदन पर डॉ रवि कदम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में देर रात करीब 1:30 बजे स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ एस के रघुवंशी द्वारा बताया गया कि आर आर कदम व्यक्ति का देर रात स्वास्थ प्रशिक्षण किया गया जिसमें वहां अत्यधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन किए हुए पाया गया उनके द्वारा सीधे चलते नहीं बन रहा था तथा बोलने में भी उनकी जवान लड़खड़ा रही थी। वही शाहपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
