Betul News:ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों की एफएलसी फस्र्ट लेवल चेकिंग के कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों की एफएलसी फस्र्ट लेवल चेकिंग के कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

बैतूल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने शुक्रवार को लोकसभा निर्वाचन 2024 में उपयोग होने वाली ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों की एफएलसी फस्र्ट लेवल चेकिंग के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद ने बताया कि बीईएल बेंगलुरु के इंजीनियरों के द्वारा 29 जनवरी 2024 से ईवीएम मशीनों की एफएलसी का कार्य जिला ईव्हीएम वेयरहाउस में प्रात: 9 बजे से शाम 07 बजे तक किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के निरीक्षण के दौरान बीईएल इंजीनियर ने बताया कि किस प्रकार सिंबल लोडिंग का कार्य सिम्बोल लोडिंग यूनिट के माध्यम से किया जाता है। इसके उपरांत किस प्रकार हर बेलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं व्हीव्ही पीएटी मशीन को पी-एफएलएसयू मशीन से बारीकी से चेक किया जाता है। हर मशीन में वोट डालकर मशीनों की उच्च गुणवत्ता के साथ बारीकी से जांच की जाती है।इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रश्नों के उत्तर बीईएल इंजीनियर के द्वारा कलेक्टर की उपस्थिति में संतुष्टि पूर्वक एवं विस्तार में दिये गये। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उनके प्रश्नों का समाधान होने पर एफएलसी की प्रक्रिया से संतुष्ट रहे।निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि श्री पवन यादव, बहुजन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जीआर पटेल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी मक़सूद अहमद तथा नोडल अधिकारी ईव्हीएम सीएल पटेल उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.