माचना नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा सी.सी रोड का निर्माण कार्य

माइनिंग,राजस्व, विभाग बना बैठा मूकदर्शक

माचना नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा सी.सी रोड का निर्माण कार्य

माइनिंग,राजस्व, विभाग बना बैठा मूकदर्शक

शाहपुर – ट्रायबल विभाग द्वारा पतौवापुरा रेल्वे गेट के पास से क्रीड़ा परिसर तक एक करोड़ तीस लाख की लागत से देढ़ किलोमीटर का सीसी रोड स्वीकृत हुआ है रोड के निर्माण का ठेका बैतूल के ठेकेदार को मिला है उक्त ठेकेदार द्वारा रोड के पेंच वर्क का कार्य तो शुरू कर दिया है लेकिन ठेकेदार द्वारा द्वारा सड़क निर्माण के लिए मौके पर किसी प्रकार का कोई सूचना बोर्ड आज तक नहीं लगाया है जिससे लोगों को कार्य की जानकारी मिल सके वही पेंच वर्क का कार्य शुरू हो चुका है जिसमें ठेकेदार द्वारा माइनिंग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को ठेंगा दिखाकर माचना नदी से बेधड़क सैकड़ों ट्राली अवैध रेत निकलाकर बिछाई जा रही है जिससे विभाग को लाखों के राजस्व की हानि हो रही है वहीं उक्त पेचवर्क कार्य भी मापदंड के अनुरूप नहीं किया जा रहा है और वही रेत के ऊपर नाम मात्र के लिए मुरम बिछवाकर रेत ढकी जा रही है वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि तहसील कार्यालय से बमुश्किल पांच मिनट की दूरी पर ठेकेदार इस कार्य को अंजाम दे रहा है वहीं राजस्व व माइनिंग विभाग के अधिकारी को उक्त मामले की जानकारी होने पर भी कार्यवाही करने में आखिर क्यों परहेज कर रहे हैं यह सवाल अधिकारियों के सामने मुंह बाए खड़ा हो रहा है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.