नवनिर्वाचित विधायक हेमंत खंडेलवाल का रघुवंशी समाज ने किया भव्य स्वागत

मंत्री बनाए जाने के लिए दी अग्रिम बधाइयां

नवनिर्वाचित विधायक हेमंत खंडेलवाल का रघुवंशी समाज ने किया भव्य स्वागत

मंत्री बनाए जाने के लिए दी अग्रिम बधाइयां

बैतूल। रघुवंशी समाज नगर ईकाई ने बैतूल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक हेमन्त खंडेलवाल का गुरुवार को उनके पुराने निवास पर पहुंचकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर रघुवंशी समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें मंत्री बनाए जाने के लिए अग्रिम बधाई भी प्रेषित की।गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री को लेकर मंथन का दौर जारी है। पार्टी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बरकरार रखेगी या कोई नया चेहरा लाएगी, यह बड़ा विषय बना हुआ है। इसके अलावा बैतूल विधानसभा में भी नवनिर्वाचित विधायक हेमंत खंडेलवाल को मंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। रघुवंशी समाज के पदाधिकारियों ने पहुंचकर कोठीबाजार न्यू बैतूल ग्राउंड के सामने उनके पुराने मकान में गर्म जोशी से स्वागत वंदन व सम्मान किया।इस अवसर पर रघुवंशी समाज के सभी नगर इकाई के पदाधिकारी जिसमें नगर अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी, सेवानिवृत्त ए.एस.आई, उपाध्यक्ष नारायण सिंह नगदे शिक्षक, ग्राम प्रमुख मुन्नासिंह रघुवंशी, युवा संगठन नगर व जिला उपाध्यक्ष अशोक रघुवंशी, रघुकुल डिफेंस एकेडमी, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह झरे, सदस्य विजय सिंह रघुवंशी शिक्षक, भुरू उर्फ राघवेन्द्र सिंह पटेल भैंसदेही, हेमराज सिंह अधिरक, शिवप्रसाद रघुवंशी, पूर्व सचिव अखिलेश रघुवंशी, प्रताप सिंह उर्फ सज्जू सिंह रघुवंशी, महेन्द्र सिंह रघुवंशी अधिवक्ता, भद्दूसिंह सेवानिवृत्त पटवारी ने स्वागत सम्मान कर बैतूल जिले में हेमंत खंडेलवाल को मंत्री बनाए जाने की भी मांग नव निर्वाचित मुख्यमंत्री से लगाई और इस बार बैतूल जिले के चहुंमुखी विकास की आशा व विश्वास का आश्वासन नवनिर्वाचित विधायक द्वारा समाज को दिया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.