Betul News:जिले के आयुर्वेद चिकित्सकों की आम सभा आज

जिले के आयुर्वेद चिकित्सकों की आम सभा आज

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज बैतूल में आज रविवार 25 फरवरी को जिले के आयुर्वेद चिकित्सकों की आम सभा होगी। इस आमसभा का उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए एक मंच बनाना है जिसके माध्यम से आयुर्वेद चिकित्सकों के व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक विकास में आने वाली परेशानियों का निराकरण हो सके। ज्ञात हो कि ओम आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज बैतूल मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान से संबद्ध राज्य का प्रतिष्ठित आयुर्वेद महाविद्यालय है, जोे विगत वर्षो से चिकित्सा सेवा कोे जनसामान्य तक पहुचाने के लिये कार्यरत है। जिसके अन्तर्गत वहां के चिकित्सकों एवं छात्रों द्वारा समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा एवं परामार्श शिविर, स्वास्थ्य जांच एवं विविध सं भाषाओं का आयोजन किया जाता है। इस सभा में उपस्थित होने एवं पथ प्रदर्शन करने नागपूर से निमा सेन्ट्रल काॅउन्सिल इलेक्शन कमिशन के चेयरमेन डाॅ. रविन्द्र बोथरा का आना तय हुआ है। डाॅ.विरेन्द्र के. शाह प्राचार्य ओम आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज व डाॅ. संदीप पाल संयोजक बैतूल निमा का बैतूल जिले के आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है। जिसके लिये उन्होंने बैतूल जिले के समस्त आयुर्वेद डिग्री धारी चिकित्सकों से आव्हान किया है, कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर सभा को सफल बनाए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.