The Great Khali In Mp :बालाजीपुरम में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पंहुचे द ग्रेट खली
बालाजीपुरम में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पंहुचे द ग्रेट खली किसानों के लिए कही बड़ी बात

बैतूल मप्र l प्रसिद्ध मंदिर बालाजीपुरम में राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी इस प्रतियोगिता के दंगल संरक्षक मंदिर संस्थापक सेम वर्मा थे साथ ही दंगल आयोजक सुरेश करिया इटारसी थे l इस दंगल में इंटरनेशनल रेसलर ग्रेट खली बतौर चीफगेस्ट शामिल हुए थे। दोपहर तीन बजे खली एक जीप पर सवार होकर दंगल स्थल पर पन्हुचे खली को देखने सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी l खली एक विशाल मंच पर बैठकर दंगल देख रहे थे दंगल की शुरुआत महिला पहलवान की कुस्ती से शुरू हुई जिसके बाद पुरुष पहलवानों की कुस्ती का दौर जारी हुआ जिसमे एक से बढ़कर एक पहलवानों ने अपना दम दिखाया।रेसलर द ग्रेट खली ने मीडिया से बातचीत में कहा की मुझे बहुत अच्छा लग रहा है बैतूल बालाजीपुरम आकर बहुत ही पावन धरती है पंजाब और हरियाणा बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को गलत बताते हुए कहा की कुछ किसान ही बहकावे में आते है।उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों को लेकर बनाई गई नीतियां बेहतर हैं। लेकिन कुछ किसान हर चीज सरकार पर थोपना चाहते हैं। जबकि किसानों को भी सरकार की कुछ बातें मानने की जरूरत है। ये सही नहीं है कि सरकार पर ही हर चीज थोपी जाए जबकि विकास ओर किसानों के लिए बनाई गई नीतियां सही हैं। किसान सिर्फ बहकावे के शिकार हो रहे हैं lदी ग्रेट खली ने मीडिया से कहा की प्रधानमंत्री का नारा चार सौर पर बिल्कुल सही है लोगो में जोश है जो काम प्रधानमंत्री ने किए वो किसी सरकार ने नही किए किसानो के लिए भी बहुत अच्छी नीति बनाई है lखली ने कहा की भारतीय स्पोर्ट्स पहलवानी पहले से अच्छी हो गई है सरकार भी इनका सपोर्ट कर रही है आने वाले समय और ज्यादा मेडल हिंदुस्तान में आएंगे lग्रेट खली ने पहलवानों को टिप्स भी दिए बोले के जिम जाकर जो लोग प्रोटीन खाते है वो सही नही है उससे नुकसान होता है हार्ट अटैक होता है उस प्रोटीन में स्टेराइड मिलाया जाता है असली प्रोटीन सोयाबीन, चना,मक्का और दूध से बनता है इसका सेवन करना चाहिए सोच समझकर प्रोटीन का सेवन करे l
