brutally pt police: मोबाइल चोरी के शक में पुलिस का थर्ड डिग्री हाथ पैर बांधकर पाइप पीटा 

मोबाइल चोरी के शक में पुलिस का थर्ड डिग्री हाथ पैर बांधकर पाइप पीटा 

बैतूल। वैसे तो पुलिस को जानता की हितेषी कहा जाता है लेकीन अगर जनता के साथ ही पुलिस द्वारा अत्यचार किया जाए तो जनता का पुलिस से विश्वास उठना तो लाजमी है जहां पुलिस को जनता के लिए  रक्षा एवम न्याय का सूत्रधार कहा जाता है तो वही मध्य प्रदेश के बैतूल में पुलिस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । दो लड़कों को मोबाइल चोरी के शक पर पाइप से पीटा जा रहा है । वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद बैतूल एसपी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है ।बैतूल के मोहदा थाना क्षेत्र के दामजीपुरा के पुलिस चौकी प्रभारी कामता प्रसाद कीर शुक्रवार को दो लड़कों के हाथ रस्सी में बांधकर उनकी पाइप से पिटाई कर रहे हैं और यह वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है ।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देशली गांव में शुक्रवार को बाजार के दिन मोबाइल चोरी की सूचना पुलिस को मिली थी और लोगों ने दो लड़कों को मोबाइल चोरी के शक में पकड़ा था । पुलिस मौके पर पहुंची और इन दोनों लड़कों के साथ पाइप से पिटाई कर दी । पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वही इस मामले में उच्च अधिकारीयो से संपर्क करने की कोशिश की गई परन्तु संपर्क नहीं हो पाया वही सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो एसपी के संज्ञान में आने के बाद एसपी निश्चल झारिया ने रविवार की रात हेड कांस्टेबल कामता प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.