Betul News:विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से फोरलेन जोड़ से नगर में आंतरिक आवागमन के लिए ओवर ब्रिज,फोरलेन सड़क निर्माण की मिलेगी सौगात   

विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से फोरलेन जोड़ से नगर में आंतरिक आवागमन के लिए ओवर ब्रिज,फोरलेन सड़क निर्माण की मिलेगी सौगात   

मुलताई ; भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर विकास कार्यों के लिए प्रयासरत और प्रतिबद्ध हैं। भाजपा के चुने हुए जन प्रतिनिधि भी नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को लेकर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर सक्रिय एवं प्रयासरत हैं। विकास के प्रति प्रतिबद्ध मुलताई विधानसभा के लोकप्रिय विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से सक्रियता से क्षेत्र सहित नगर को विकास कार्यों की सौगात लगातार मिल रही हैं l विधायक चंद्रशेखर देशमुख विधानसभा क्षेत्र में एक के बाद एक विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाने के लिए सतत प्रयासरत हैं भाजपा मीडिया मुलताई विधानसभा संयोजक रामचरण मालवीय और भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि लोकप्रिय विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा नगर वासियों की लंबे समय से उठ रही मांग को संज्ञान में लेते हुए विकास के लिए प्रतिबद्ध विधायक द्वारा नगर में फोरलेन जोड़ से आंतरिक आवागमन के लिए फोरलेन जोड़ पर ओवर ब्रिज निर्माण एवं फोरलेन जोड़ से मासोद नाका होकर कामथ तिराहे तक 7.80 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण जल्द कराने के संबंध में दिनांक 18 दिसंबर 2023 एंव दिनांक 16 जनवरी 2024 को पत्र अधीक्षण यंत्री कार्यालय मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग भोपाल को लिखा गया था । विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा लिखे पत्र दिनांक 18 दिसंबर 2023 एवं दिनांक 16 जनवरी 2024 पर अधीक्षण यंत्री कार्यालय मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग भोपाल द्वारा स्पष्ट अभिमत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु कार्यपालन यंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग संभाग इंदौर को पत्र लिखा l इस पत्र में आंतरिक आवागमन हेतु फोरलेन सड़क पर ओवर ब्रिज का निर्माण एवं फोरलेन जोड़ से मासोद नाका होकर कामथ तिराहे तक 7.80 किलोमीटर फोरलेन सड़क निर्माण हेतु राशि 40 करोड़ की स्वीकृति जारी करने की बात कही हैं । उक्त विकास कार्यों की स्वीकृति शीघ्र ही मिलने वाली हैं इसके बाद टेंडर निकलते ही क्षेत्र और मुलताई नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा विकास की एक बड़ी सौगात जल्द ही मिलेंगी l

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.