Betul crime:अतिथि शिक्षक पुलिस गिरफ्त नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी 5000 का था इनाम
अतिथि शिक्षक पुलिस गिरफ्त नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी 5000 का था इनाम

बैतूल जिले की मोहदा थाना पुलिस ने एक नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अतिथि शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब एक महीने से फरार चल रहा था। इस घटना से क्षेत्र में काफी रोष था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार का इनाम भी पुलिस ने घोषित किया था।बालिका की खोज आरंभ की गई और 18 फरवरी को नाबालिक बालिका के मिलने पर महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बालिका के कथन कराए गए। जिसने बताया कि उसके स्कूल में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक कार्तिक राठौड़ निवासी आदर्श धनौरा चौकी भीमपुर ने उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। उसके साथ गलत काम किया है।
इसके बाद प्रकरण में एससीएसटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया एवं आरोपी कार्तिक पिता गजेंद्र सिंह राठौड़ उम्र 22 साल निवासी आदर्श धनौरा चौकी भीमपुर की तलाश शुरू की गई। वह घटना दिनांक से ही फरार हो गया था। उसे संभावित स्थानों में तलाश किया गया एवं तकनीकी साक्ष्यों को भी एकत्रित किया गया।
समाज में था बेहद रोष
आरोपी के लगातार फरार होने से समाज में आरोपी के प्रति रोष होने एवं प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया के द्वारा आरोपी पर 5000 रुपए इनाम की घोषणा की गई। जिससे आरोपी का जल्द पता लगाया जा सके।
विशेष टीम का किया गठन
इस हेतु थाने से एक टीम गठित की गई जो आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुट गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों में दबिश दे रही थी और आरोपी के सभी संबंधियों के घर भी तलाश किया। पुलिस द्वारा अपने मुखबिर तंत्र का उपयोग भी किया गया।
कार्यवाही में इनकी रही भूमिका
संपूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी भैसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी मोहदा नेपाल सिंह ठाकुर, एएसआई मुजफ्फर हुसैन, आरक्षक प्रवेश, शंभू, देवलाल, सीताराम, सुधाकर की विशेष भूमिका रही।
