Betul News: जिम्मेदारों की अनदेखी से ढाबों और दुकानों पर खुलेआम बिक रही शराब, सज रहे मयखाने

जिम्मेदारों की अनदेखी से ढाबों और दुकानों पर खुलेआम बिक रही शराब, सज रहे मयखाने

मुलताई। सरकार ने जब से अहातों को बंद किया है तब से बैतूल शहर में क्या जिले के बाहर भी शराब माफियाओं ने अपना मजबूत नेटवर्क बना लिया है। वे हाइवे किनारे के ढाबों, होटलों और नगर कस्बों की दुकानों में अवैध शराब की सप्लाई देकर जमकर नशे का कारोबार कर रहे हैं। ढाबों पर सफेद की, लाल शराब और बियर सहित अन्य नशा आसानी से खरीदा जा सकता है। कहने को तो आबकारी समय समय पर कारवाई करती हैं लेकिन शहर सहित नगर कस्बों के बस स्टैंड पर मौजूद ढाबे और कुछ चुनिंदा दुकानें मयखाना बन गए हैं।इन तक ना आबकारी पहुंचती है ना ही पुलिस जिससे ढाबों पर धड़ल्ले से शराब बेचने का काम किया जाता है

अफसर कर रहे अनदेखी

नशे के फैलते इस अवैध नेटवर्क के कारण गांव-गांव में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। मुलताई जिले में नशा किस तरह से बिक रहा है यह पुलिस द्वारा पूर्व में की गई छापामार कार्रवाई में शामने आता रहा है। इतना होने के बाद भी आबकारी विभाग के जिम्मेदार अफसर अनदेखी करते रहे हैं। दो चार जगहों पर कार्रवाई कर विभागीय अधिकारियों के द्वारा खानापूर्ति कर दी जाती है। मां ताप्ती की नगरी मुलताई में पास के ढाबों पर स्थित सहित अन्य नगर कस्बों में शराब का अवैध कारोबार फलफूल रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.