Crime News:दुकान में घुसकर व्यापारी को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत; क्षेत्र में हत्या से सनसनी
दुकान में घुसकर व्यापारी को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत; क्षेत्र में हत्या से सनसनी

मध्य प्रदेश के बैतूल शहर के गंज इलाके में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज घटना घटी, जिसमें श्याम मशीनरी के संचालक अशोक पवार (55) की उनकी दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खंडेलवाल जनरल स्टोर के सामने स्थित अशोक पवार की दुकान में दो अज्ञात हमलावर घुसे और उन पर दो गोलियां चलाईं। गोली लगते ही अशोक पवार मौके पर ही गिर पड़े। हमलावर घटना को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही एसपी निश्चल एन झारिया, एडिशनल एसपी कमल जोशी, एसडीओपी शालिनी परस्ते और गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गया था पुलिस ने गंज क्षेत्र में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके।परिजनों के मुताबिक, अशोक पवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिससे हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
शहर में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद पूरे बैतूल शहर में दहशत का माहौल है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में भय व्याप्त है, और वे जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
