Betul News:आठनेर क्षेत्र में आबकारी-पुलिस की संयुक्त दबिश, 48 लीटर हाथ भट्ठी शराब और 1450 किलो महुआ लाहन जब्त

आठनेर क्षेत्र में आबकारी-पुलिस की संयुक्त दबिश, 48 लीटर हाथ भट्ठी शराब और 1450 किलो महुआ लाहन जब्त

बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवाने के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा पुलिस के सहयोग से आठनेर क्षेत्र में संयुक्त जिला दबिश की कार्रवाई की गई। कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी लीला सिंह मुकाती के नेतृत्व में की गई। 16 सितंबर 2026 को आठनेर वृत्त के अंतर्गत ग्राम आठनेर, सातनेर, चारघाटी, देहगुड़, मांडवी, गुणवंत नगर, मासोद और हिवरखेड़ में दबिश दी गई। विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए।कार्रवाई में कुल 48 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा तथा 1450 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। विभाग ने जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य करीब 1 लाख 52 हजार 200 रुपये बताया है।कार्रवाई में आठनेर वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक पूजा मालवीय, आबकारी उपनिरीक्षक पंकज लोखंडे, जुथिका वर्मा तथा मासोद प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सहित आबकारी अमला मौजूद रहा। इसके अलावा मुख्य आरक्षक निर्मल सिंह पवार, आरक्षक क्रेशलाल टेकाम, जगन्नाथ गुरवे, घनश्याम पवार, विनय मालवीय, कुसुम बाघमारे, विप्लव निरासे तथा होमगार्ड सैनिक राहुल गोस्वामी और सुनील पॉटफोडे कार्रवाई में शामिल रहे।आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.