Betul News:कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 25 दमकलों की मशक्कत के बाद काबू पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 25 दमकलों की मशक्कत के बाद काबू पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला

बैतूल। शहर के रियासी इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे कबाड़ के बने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। प्रारंभिक तौर पर आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुल करीब 25 दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कबाड़ गोदाम स्थित है।आग अगर और फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत इलाके को घेरकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा और भीड़ को नियंत्रित किया। साथ ही यातायात को भी डायवर्ट कर दिया गया ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।आग लगने के दौरान इलाके में धुएं का गुबार छा गया था और आसपास रहने वाले लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए थे। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका, जिससे आग रिहायशी इलाकों तक नहीं पहुंच सकी।पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण संभावित बड़ी जनहानि टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या कबाड़ में मौजूद ज्वलनशील सामग्री को आग लगने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.