Harda News:ज्योति मोहबिया केस में फरार आरोपी रिंकू गौर पर 5000 का इनाम घोषित
ज्योति मोहबिया केस में फरार आरोपी
रिंकू गौर पर 5000 का इनाम घोषित

हरदा 13 मई दिन बुधवार को पुलिस अधीक्षक शशांक ने विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम घोषित किये है। उन्होने थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 365/2025 धारा 296ए, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस में फरार आरोपी मोहित पिता मोतीराम गोहे उम्र 18 साल निवासी बंजारी ढाल थाना आमला जिला बैतूल की तलाश एवं पतारसी हेतु 2 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। इसी प्रकार थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 214/2026 धारा 108, 351(2) बीएनएस 3(2)(व्ही) एससी/एसटी एक्ट में फरार आरोपी योगेश उर्फ रिंकू गौर निवासी हरदा पर 5000 का इनाम घोषित किया है!रिंकू गौर पीएचई विभाग की सब इंजीनियर ज्योति महोबिया आत्महत्या केस में आरोपी है!प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही फरार है!सब इंजीनियर ज्योति मोहबिया ने हरदा निवास पर 22 मार्च को आत्महत्या कर ली थी…!मृतका की अलमारी से पुलिस को दो पत्र मिले थे,जिसमें आरोपी के द्वारा शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाना फिर शादी करने से मुकर जाना इसी के साथ प्रताड़ित करने का आरोप था,आरोपी रिंकू गौर पीएचई विभाग में नल जल योजना का बड़ा ठेकेदार था.लंबे समय से सब इंजीनियर के संपर्क में रहा है
