Betul News:एक दीवार गिरी, कई सवाल खड़े कर गई राहुल उइके मौत का मामला !

एक दीवार गिरी, कई सवाल खड़े कर गई राहुल उइके मौत का मामला !

बैतूल। गंज क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास रेल्वे की बनी बाउंड्री वाल गिरने से राहुल उइके की मौत ने कई ऐसे सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब सिर्फ तेज बारिश कह देने से नहीं मिलेगा। बारिश तो पूरे शहर में हुई, लेकिन जान सिर्फ राहुल की गई। आखिर क्यों? आस पास रहने वालों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान निकला मलबा और पार्किंग निर्माण की खुदाई से निकली मिट्टी बाउंड्रीवाल के पास ही ठेकेदार के लोग डाल देते थे। कल रात लगातार तेज बारिश के कारण मिट्टी का भार बढ़ता गया और दीवार कमजोर होकर भरभरा कर गिर गई, जिसे अपने मकान में सो रहे राहुल उइके की मौत हो गई, लेकिन दीवार गिरने के बाद सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या यह केवल प्राकृतिक हादसा मान कर केश बंद कर देना उचित नहीं होगा यदि सही जांच हो तो जिम्मेदारों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई होगी? ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होना उतना ही जरूरी है, जितना मुआवजा देना। शहर में अब चर्चा है कि यदि किसी की लापरवाही से किसी की मौत होती है, तो जिम्मेदारों पर केवल खानापूर्ति नहीं, बल्कि कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। दबी जुबान से लोग बोल रहे हैं कि निष्पक्ष जांच कर दोषी ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करना चाहिए!

अनोखा सच न्यूज का काम सिर्फ खबर नहीं, सच की आवाज़ बना है जनहित के हर मुद्दे को बेबाकी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ उठाने का हमारा संकल्प।खबर का सच यही है अनोखा सच न्यूज़ की पहचान।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.