Betul News:मुलताई में चाकूबाजी से युवक की मौत पुराने विवाद में हुई वारदात, आरोपी फरार

मुलताई में चाकूबाजी से युवक की मौत पुराने विवाद में हुई वारदात, आरोपी फरार

 

मुलताई के व्यस्त बस स्टैंड पारेगांव रोड पर मंगलवार रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना रात लगभग 8 बजे श्री होटल के पास हुई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, खरसाली निवासी आदित्य टेकाम (पिता राजू टेकाम) पर आपसी विवाद के चलते एक युवक ने चाकू से हमला किया। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मुलताई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए।प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चाकूबाजी की यह घटना श्री होटल के सामने पारेगांव रोड पर हुई।

उनके अनुसार, दोनों युवकों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो रविवार रात अचानक बढ़ गया और आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।जहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया। परंतु घायल युवक ने बैतूल जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका जिला चिकित्सालय में डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत्य घोषित कर दिया।पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुराने आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.