Betul News:आखिर क्यों नए साल के पहले दिन बस के थमे पहिए पेट्रोल पंप पर बिगड़े हालात!

आखिर क्यों नए साल के पहले दिन बस के थमे पहिए पेट्रोल पंप पर बिगड़े हालात!

बैतूल नव वर्ष के पहले दिन नए परिवहन कानून के खिलाफ आज बैतूल में भी ट्रक,बस ,टेकंर चालकों ने हड़ताल कर दी है. जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है दरअसल,हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानूनों ने टैंकर और बस जैसे भारी वाहन चलाने वाले ड्राइवर को दहशत में डाल दिया है. टैंकर ड्राइवर तो शनिवार को ही हड़ताल पर चले गए हैं. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कानून में संशोधन करते हुए हिट एंड रन मामले में 7 साल की सजा और 10 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. जिससे चालक आक्रोशित हो गए हैं. बस ड्राइवर को कहना है कि सरकार को काला कानून वापस लेना होगा अन्यथा हम वाहन नहीं चला पाएंगे वाहन चलाने की जगह मजदूरी कर लेंगे क्योंकि यदि एक्सीडेंट के समय वहां से नहीं भागते हैं तो जनता मार डालेगी और यदि वहां से भाग जाते हैं तो सरकार मार डालेगी इसलिए वाहन चलाने से अच्छा मजदूरी करना है हड़ताल के चलते पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था लड़खड़ाती नजर आ रही है कई पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल खत्म हो गया है तो बस स्टैंड पर यात्री परेशान हो रहे हैं यात्री जहां के तह फस से गए हैं

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.