Police News:थाना प्रभारी की शिकायत के बाद थाने से लेकर मुख्यालय तक सन्नाटा! शिकायत तो पहुंची, लेकिन कार्रवाई कहां पहुंची साहब ?

थाना प्रभारी की शिकायत के बाद थाने से लेकर मुख्यालय तक सन्नाटा! शिकायत तो पहुंची, लेकिन कार्रवाई कहां पहुंची साहब ?

बैतूल।कहते हैं कि पुलिस व्यवस्था में शिकायत चाहे छोटी हो या बड़ी, उसकी जांच और कार्रवाई तय प्रक्रिया के तहत होती है। लेकिन जब किसी मामले में शिकायत, कथित सबूत और इंतजार तीनों मौजूद हों, फिर भी कार्रवाई नजर न आए, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। लेकिन बैतूल के एक चर्चित मामले ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जब मामला विभाग के भीतर का हो, तब कानून के हाथ लंबे रहते हैं या जेब में चले जाते हैं? खबरची ने बताया कि ऐसा ही एक मामला इन दिनों पुलिस महकमे के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खबरची कहना है कि मुख्यालय से कुछ किलोमीटर थाने की यह घटना है जहां पर एफआईआर दर्ज के मामले में थाना प्रभारी ने पीड़ित व्यक्ति से दस हजार रुपए लिए जिसका एक वीडियो उक्त पीड़ित के पास उपलब्ध है और इसकी लिखित शिकायत मुख्यालय पुलिस अधीक्षक को भी करी गई है लेकिन शिकायत के काफी लंबे समय हो जाने के बाद भी उठाना प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई यह कैसा कानून है जहां समय बीतता गया और कार्रवाई का इंतजार अब भी है अब सवाल यह है कि आखिर जांच चल रही है या समय काटा जा रहा है? क्योंकि खबरची ने बताया कि न जांच का नतीजा दिख रहा है और न ही किसी प्रकार की स्पष्टता। बस वही पुराना सरकारी फार्मूला मामला जांच में है! अब देखने वाली बात होगी कि क्या साहब उस थाना प्रभारी पर कोई कार्रवाई करते हैं या नहीं!

सत्ता से सवाल, समाज से सरोकार और सच के प्रति जिम्मेदारी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.