Betul News:चिचोली के एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में करोड़ों के घोटाले का आरोप

भ्रष्टाचार उजागर करने वाले एनजीओ के अधिकारी को बनाया गया बंधक, चिचोली पुलिस और स्टाफ पर आरोप

चिचोली के एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में करोड़ों के घोटाले का आरोप

भ्रष्टाचार उजागर करने वाले एनजीओ के अधिकारी को बनाया गया बंधक, चिचोली पुलिस और स्टाफ पर आरोप

बैतूल। जिले के चिचोली स्थित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में 4.30 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल दौलत राम हिंगवे, छात्रावास अधीक्षक सचिन राय, सरिता चौहान और उनके सहयोगियों ने पानी की खरीद में करोड़ों का घोटाला किया। इन सबके बीच, घोटाले को उजागर करने वाले एनजीओ राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के अधिकारी विजय कुमार महाले को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप है।विजय कुमार महाले ने आरोप लगाया है कि उन्हें 8 दिसंबर 2024 को चिचोली पुलिस और स्कूल स्टाफ ने सुबह 5 बजे से 11:30 बजे तक रस्सियों से बांधकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, जिसमें छेड़छाड़ और शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए। महाले का कहना है कि यह सब साजिशन किया गया ताकि घोटाले पर पर्दा डाला जा सके।विजय महाले ने कोर्ट में पेश होकर अपनी बेगुनाही के सबूत प्रस्तुत किए। उनके वकील कपिल वर्मा और नीरज गिरी ने केस की पैरवी करते हुए महाले के खिलाफ लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। महाले ने दावा किया है कि असिस्टेंट कमिश्नर शिल्पा जैन समेत कई अधिकारी भी इस घोटाले में शामिल हैं। पिछले चार वर्षों से यह गड़बड़ियां जारी हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.