Betul News:बैतूल ठंड में ठिठुर रहे बुज़ुर्ग को 112 ने दी गर्माहट बेटी से मिलाकर लौटाया सुकून

बैतूल ठंड में ठिठुर रहे बुज़ुर्ग को 112 ने दी गर्माहट बेटी से मिलाकर लौटाया सुकून

बैतूल। ठंड बढ़ी तो सबने ओढ़ लिया कम्बल — लेकिन एक बुज़ुर्ग खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा।ना कोई इंसान दिखा, ना कोई व्यवस्था।फिर आया 112 वो नंबर जो सिर्फ़ फोन पर नहीं उम्मीद पर चलता है संवेदनशीलता और सतर्कता का एक बेहतरीन उदाहरण शनिवार शाम देखने को मिला, जब 112 डायल टीम ने एक बेसहारा बुज़ुर्ग को न केवल ठंड से बचाया, बल्कि उनकी खोई हुई मुस्कान भी लौटा दी। शाम के समय 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी कि आरएसके कैन स्टोन के पास एक बुज़ुर्ग व्यक्ति ठंड में ठिठुरता हुआ पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस आरक्षक 712 उत्कर्ष चौधरी और पायलट शेर पवार की मौके की ओर रवाना हुई मौके पर पहुँची, तो देखा कि बुज़ुर्ग को सुनाई नहीं दे रहा है। ऐसे में पुलिस जवानों ने कागज़ पर लिखकर उनसे बातचीत की। बुज़ुर्ग ने अपना नाम मारुति राव धोटे बताया और कहा कि वे अपनी बेटी मुन्नी बाई के साथ रहते हैं, लेकिन किसी कारणवश अलग हो गए थे।स्थिति को समझते हुए 112 की टीम ने तुरंत खोजबीन शुरू की और उनकी बेटी मुन्नी बाई (निवासी टेमनी) का पता लगाया।

कुछ ही देर में पुलिस टीम ने पिता को सुरक्षित रूप से बेटी के घर पहुंचाया।इस पूरे मिशन में पायलट शेर पवार और आरक्षक 712 उत्कर्ष चौधरी की तत्परता और संवेदनशीलता प्रमुख रही। उनकी मानवीय पहल से न सिर्फ एक बुज़ुर्ग की जान बची, बल्कि एक बिछड़ा परिवार भी फिर से मिल सका।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.