Betul News:बैतूल पुलिस की सफलता अपहृत नाबालिग सीधी से बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे

बैतूल पुलिस की सफलता अपहृत नाबालिग सीधी से बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे

बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने सीधी से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दरोगा अगरिया (23) को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की शुरुआत 12 मार्च 2025 को हुई। पीड़िता की मां ने सारणी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कोई ले गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगी

बैतूल एसपी निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच की। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गईं। 4 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।आरोपी दरोगा अगरिया ग्राम चवलाहा, पोस्ट चोपाल, जिला सीधी का रहने वाला है। इस मामले में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक सोनाली ढोक, सहायक उप निरीक्षक अनिल मोर्य, आरक्षक जितेन्द्र मोरे, वर्षा नागले और साइबर सेल से दीपेंद्र की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी झारिया ने कहा कि इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ऐसे अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.