Betul News:फिर शर्मसार बैतूल:अपराध की हदें पार आदिवासी युवक को नग्र कर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा

फिर शर्मसार बैतूल:अपराध की हदें पार आदिवासी युवक को नग्र कर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा

समाज सेवी डॉक्टर रुपेश पद्माकर  फरियादी को लेकर पहुंचे थाने लगातार हो रही वारदातों से दहशत में लोग

बैतूल जिले में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। आमतौर पर महिला अपराधों के लिए प्रदेश एवं देश में जिला सुर्खियों में रहता था, लेकिन पिछले कुछ समय से जिले में आदिवासियों एवं दलित वह भी खासतौर से युवा वर्ग अपराध का शिकार हो रहे है। हाल ही में कुछ बदमाशों द्वारा एक युवक को हाथ मुक्के और कड़े से पीटने, उसे मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश जिला पुलिस को दिए थे, वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कांगे्रस ने मोर्चा खोल दिया था। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, पूरे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ते इसके पहले ही दूसरा सनसनीखेज वीडियों सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। जहां एक युवक एक आदिवासी युवक को एक कमरे में नग्रावस्था में लटकार उसे बैल्ट से बेरहमी से पीट रहा है। 19 सेकंड का यह वीडियों जिले में अपराधों की निर्लज्ज एवं बेरहम तस्वीर को बयां करने के लिए काफी है। हालांकि पुलिस तक यह वीडियो पहुंच चुका है और आरोपी की तलाश भी शुरु कर दी गई है।सोशल मीडिया वाट्सएप के गु्रप में 19 सेकंड का वीडियो लगातार वायरल हो होते ही समाज सेवक डॉक्टर रुपेश पद्माकर भी भीम सेना प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर जयश जिला अध्यक्ष संदीप धुर्वे अपने साथ फरियादी को थाने लेकर पहुंचे वही 19 सेकंड के वायरल हुए वीडियो के साथ जो मैसेज है उसमें उल्लेख है कि फिर एक आदिवासी युवक को नग्र कर रस्सियों से उल्टा कर बैल्ट से पीटा। बैतूल जिले के बांसपानी निवासी युवक को किसी चेंड नामक युवक ने अगवा कर उसकी के मकान में उल्टा लटकाकर अपने साथी के साथी बैल्ट से बेरहमी से पीटा गया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।आरोपियों की तलाश जारी है। दिल दहला देने वाले वीडियों के बाद लोग भी सहमें हुए है। बैतूल में जिस तरह से अपराध कारित करने में लोग बेखोफ हो रहे है वह लॉ एंड आर्डर पर प्रश्रचिन्ह लगा रहे है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.