Betul News:बैतूल ग्रामवासी नये कोतवाल की मांग को लेकर। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे 

बैतूल ग्रामवासी नये कोतवाल की मांग को लेकर। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे 

बैतूल ग्राम पंचायत भैंसाघाट से दर्जनों ग्रामीण कलेक्टर आफिस पहुंचे और एक आवेदन सौंपते हुए उन्होंने मांग की है कि हम ग्रामवासी आपसे आग्रह करते हैं कि ग्राम मैसाघाट में नए कोतवाल की नियुक्ति करवाई जाये क्योंकि वर्तमान कोतवाल जो की भरतलाल नागले पिता नन्दलाल नागले की आयु पद के मापदंडों के अनुसार बहुत अधिक हो चुकी है वह काफी बुजुर्ग हो चुके है और वह उनकी सरकारी कोतवाली 11 महीनो पहले से कार्यकाल समाप्त हो चूका है फिर भी सेवानिवृति नही ले रहे है तो हम ग्रामवासी आपसे आग्रह करते है कि उनको सेवानिवृत किया जाये और नये कोतवाल की नियुक्ति की जाये। शासन के नियमानुसार 62 वर्ष पूर्ण हो जाने के बावजूद भरतलाल नागले कोतवाल की नौकरी छोड़ने को मंजूर नहीं हो रहे है वर्तमान कोतवाल भरतलाल नागले के 2 पुत्र है जी की सरकारी कर्मचारी है उसके बावजूद भी वह अवैध कार्य करते हैं जैसे शराब उतार के बेचते हैं जिससे की ग्रामवासी के नवयुवक बिगड़ रहे है ओर ग्रामवासी को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतः अनुरोध है कि ग्राम पंचायत भैंसाघाट में ग्राम बैठक करवा दी जाये और नये कोतवाल की नियुक्ति की जाये।

देखे विडियो कैसे कोतवाल द्वारा दारु बनकर गांव में पिलाई जा रही है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.